Breaking News

उदयपुर में घर के एंट्री प्वॉइंट पर आया लेपर्ड, बच्चों को बाहर ना निकलने की दी हिदायत


उदयपुर शहर में शुक्रवार तड़के उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब बडग़ांव क्षेत्र में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंचे लेपर्ड ने एक घर के एंट्री प्वाइंट पर चढ़कर कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और फिर कूदकर मौके से भाग गया। लेपर्ड का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है, लोगों ने बच्चों को अकेले बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।

No comments