Breaking News

शाला संबलन अभियान में लापरवाही पर सख्ती, 16 शिक्षा अधिकारियों को नोटिस


शाला संबलन अभियान के तहत स्कूलों के निरीक्षण नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर सीडीईओ कार्यालय ने अलवर जिले के 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दिसंबर में अलवर जिले में 70 प्रतिशत से अधिक निरीक्षण किए गए। इसमें 65 प्रतिशत से कम निरीक्षण करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस पाने वालों में डाइट प्राचार्य ओम प्रकाश, वरिष्ठ व्याख्याता अनुरिता झा, योगमाया सैनी, प्रोग्राम ऑफिसर पुष्पेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। 

No comments