राजकीय बालिका स्कूल में छात्राओं को कौशल विकास सामग्री वितरित
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसिंहनगर में व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत छात्राओं को कौशल विकास सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोडऩा रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन मनीष कौशल 'टोनी', पार्षद कमलदीप चावला, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य लखविंद्र सिंह, विद्यालय प्रभारी मंजू जैन सहित व्याख्याता सुनील चौहान, करुणा रानी, दीपिका झांब, सिमरजीत कौर एवं मनमीत कौर उपस्थित रहे।

No comments