Breaking News

जय एकादशी मेले के दूसरे दिन उमड़े श्याम श्रद्धालु


श्रीगंगानगर के सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामानगर में चल रहे दो दिवसीय जय एकादशी मेले के द्वितीय दिवस बारस पर श्याम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रात:काल से ही श्रद्धालु रंग-बिरंगी ध्वजाएं लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे और बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि दो दिनों में हजारों ध्वजाएं बाबा श्याम को अर्पित की गईं। रात्रि संकीर्तन में भजन प्रवाहकों ने भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया, जिससे मंदिर प्रांगण जयकारों से गूंज उठा। प्रात: 8:15 बजे खीर-चूरमे का महाभोग लगाया गया, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। मंदिर में भव्य श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। मेले के दौरान आगामी 23 से 28 फरवरी तक होने वाले श्रीश्याम जी सतरंगी फाल्गुन मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। 

No comments