आतिशबाजी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी स्थित सिद्धपीठ श्री झांकीवाले बालाजी मंदिर में चल रहे अखण्ड राम नाम संकीर्तन व अटूट भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। उत्सव के तहत मंदिर परिसर स्थित शिवदरबार की विशेष सजावट की जा रही है, जहां प्रतिदिन नया शृंगार किया जा रहा है।
मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल गुरूजी ने बताया कि गुरुवार रात्रि भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने किया। लगभग दस मिनट तक चली आतिशबाजी के दौरान पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व अतिथियों ने बाबा के दर्शन किए तथा मंदिर मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया।

No comments