Breaking News

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने लगाया धरना


श्रीगंगानगर क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना लगाया तथा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता अमरसिंह बिश्नोई, विनोद ताखर, सुभाष सहगल एडवोकेट, विरेन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जबकि किसान 2500 क्यूसेक पानी देने की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन एवं सिंचाई अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैंं। 

No comments