दो बाइकों में टक्कर, एक चालक घायल
सादुलशहर कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 9 दिसंबर को उसका भाई गोविन्द बाइक से पुराना वार्ड नंबर 07 स्थित स्टाम्प विक्रेता के घर गया था। लौटते समय शाम करीब 4.30 बजे सामने से आ रही बाइक ने गोविन्द को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। गोविन्द के कुल्ले, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

No comments