Breaking News

विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को शिव नगर में




श्रीगंगानगर के शिव नगर तीन ई छोटी स्थित शिवाजी नगर, राधा बल्लभ मंदिर रोड पर 1 फरवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शिव नगर गली नंबर 4 में दयाराम खोथ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सर्वसमाज की सहमति से आयोजन समिति का गठन किया गया।
सम्मेलन में स्वामी सुखानन्द महाराज (वैदिक कन्या गुरुकुल आश्रम, फतुही) के प्रवचन, धर्म जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशान यात्रा, कलश यात्रा, भारत माता आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। 

No comments