गलत साइड से वाहन निकाला, तो खैर नहीं
श्रीगंगानगर शहर की सड़कों पर चालाकी से गलत साइड में चल कर जल्दबाजी में निकलने वाले वाले चालकों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
जिला पुलिस ने पहली बार गलत साइड से वाहन चलाने वालों पर एमवी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करते हुए वाहनों को जब्त किया है और चालक की गिरफ्तारी की है। यह पहल प्रशंसनीय है। ऐसी कार्यवाही से यातायात व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश बढ़ेगी। गलत साइड से एक वाहन निकालने पर कई बार जाम लग लाते हैं। जिनकी गलती नहीं, उन वाहन चालकों को भी जाम में फंस कर देरी से अपने गन्तव्य स्थान तक मजबूरन पहुंचना पड़ता है।

No comments