विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा
श्रीगंगानगर में सुखाडिय़ा सर्किल के नजदीक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को मंदिर सेवादारों एवं मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस मंदिर प्रांगण पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सचेतन झांकियां शामिल रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या मेंं समिति से जुड़े सदस्यों सहित श्रद्धालु शामिल हुए।
No comments