एक-दो फरवरी को फिर हो सकती है बूंदाबांदी
श्रीगंगानगर जिले में फरवरी माह की शुरुआत एक बार फिर बूंदाबांदी के साथ हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जो रबी फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। फरवरी के मध्य तक तापमान नियंत्रित रहने से रबी फसलों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। यदि सप्ताहभर बाद बारिश हुई तो आंधी ओलों की आशंका रहेगी जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
इस बार समय पर मावठ होने से जिले में फसलों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। जरूरत के समय पानी मिलने और तापमान संतुलित रहने से गेहूं, चना, जौ व सरसों की फसलों को लाभ मिला है।

No comments