राजकीय बालिका विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली छात्राएं सम्मानित
श्रीगंगानगर के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन, अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य मनीराम सेतिया, पार्षद प्रदीप चौधरी, कोतवाल सीआई पृथ्वी सिंह, उप निरीक्षक प्रियंका ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंंभ किया। इसके बाद विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधे भेंटकर किया गया।
No comments