विद्युत वितरण निगम से स्के्रप चोरी करने की घटना का खुलासा
हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के स्टोर से लाखों रुपए का स्के्रप चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार विगत 16 जनवरी को निगम के इलेक्ट्रीशियन अनिल कुमार ने निगम के स्टोर से स्के्रप चोरी करने के आरोप में अज्ञात जनों पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में हरियाणा के हांसी जिले के गांव सिंधवा राधो निवासी 19 वर्षीय प्रिंस पुत्र राजपाल उर्फ बोलू धाणक व मंगतराम उर्फ मंजीत धाणक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का स्केे्रप बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments