शराब के नशे में ईंट से हमला
श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के ताखरावाली गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर दिया गया। घायल को राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, ताखरावाली निवासी जगदीश राम गोदारा ने पर्चा बयान दिया कि 29 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिजनों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके भतीजे रजनीश गोदारा का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उल्लास कुमार उर्फ हुलास पुत्र साहबराम, शराब के नशे में उसके अनाज घर के सामने गली में रास्ता रोककर झगड़ा कर रहा है और उसके हाथ में कसिया है। सूचना मिलने पर मैं और मेरा भाई संतोष गोदारा मौके पर पहुंचे और आरोपी को समझाइश की।

No comments