कुल्हाड़ी से गौवंश पर हमला
नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र के चक 3 जीएम जनतावाली गांव में गौवंश पर क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा नंदी पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नंदी का रेस्क्यू किया और उसे घड़साना स्थित गौशाला पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया।
पुलिस के अनुसार, उदयलाल बिश्नोई पुत्र दलीपाराम, निवासी 6 डीडी, तहसील अध्यक्ष गौ रक्षा दल नई मंडी घड़साना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 28 जनवरी की शाम करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जनतावाली गांव में एक नंदी को कुल्हाड़ी मारी गई है। मौके पर पहुंचने पर नंदी लहूलुहान अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गौ रक्षा दल के सदस्यों ने नंदी को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया।

No comments