युवक पर जानलेवा हमला
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 63 कृष्णा टॉकीज क्षेत्र निवासी राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 22 जनवरी को रात करीब 9.15 बजे अनिल गौतम, शुभम गौतम और उनके पिता ओमगामी गौतम ने अन्य हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने मिलकर राहुल के सिर पर गंभीर वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जान बचाने के लिए राहुल को एक घर में घुसकर छिपना पड़ा।

No comments