विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी
श्रीकरणपुर मेें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त अजय ग्रोवर उर्फ मोन्टी निवासी वार्ड नंबर 16, लक्कड़ मंडी, श्रीकरणपुर ने रिपोर्ट दी कि आरोपी लवदीप रामलुभाया निवासी गुरदासपुर, सुखमन्द्र सिंह पुत्र बोगा सिंह निवासी करणपुर, जगदीप सिंह पुत्र सुखमंद्र सिंह हाल निवासी जर्मनी, नवरूप सिंह पुत्र बलजिन्द्र सिंह निवासी करणपुर ने उसे विदेश कुरेशिया में ड्राइवर की नौकरी और एक साल का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लेने के लिए आरोपी आपस में फोन पर बात भी करवाते रहे और शर्तें पूरी न होने पर जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया।

No comments