Breaking News

हिमाचल अलर्ट: 1 से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी की चेतावनी


हिमाचल में एक बार फिर भीषण सर्दी और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी तक भारी बर्फबारी और वर्षा की आशंका जताई है। इससे पहले ही लगातार बर्फबारी के कारण राज्य में 655 सड़कें बंद हो चुकी हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
आईएमडी ने एक फरवरी को राज्य के सभी बारह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

No comments