Breaking News

राजस्थान से एमपी आ रही बस पलटी, हादसे में बाल-बाल बच गए यात्री


राजस्थान के जयपुर से श्योपुर आ रही एक यात्री बस शुक्रवार की सुबह श्योपुर-सवाईमाधोपुर नेशनल हाइवे पर भोगिका के पास पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस की डायल 122 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। यात्रियों के अनुसार ड्रायवर को नींद की झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है।

No comments