Breaking News

अब और भी सुहानी होगी वैष्णो देवी की चढ़ाई, 83 हेक्टेयर बंजर जमीन को स्वर्ग बनाएगा श्राइन बोर्ड


माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि अब प्राकृतिक अनुभव भी और अधिक सुखद होने वाला है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने त्रिकुटा पर्वत की पहाडिय़ों को हरा-भरा बनाने के लिए एक विशाल वनीकरण अभियान शुरू किया है। इस परियोजना के तहत लगभग 83 हेक्टेयर भूमि को कवर किया जाएगा।
श्राइन बोर्ड का लक्ष्य त्रिकुटा पर्वत के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। इस अभियान के तहत उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो समय के साथ अपनी हरियाली खो चुके थे। घने जंगल न केवल सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि पहाड़ों पर मिट्टी के कटाव और भूस्खलन जैसी समस्याओं को रोकने में भी मदद करेंगे। 

No comments