Breaking News

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रात: शासन सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी जी के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, राम रतन धन पायो' सुने। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

No comments