Breaking News

25 दिन में टूटा रिकॉर्ड ! माघ मेले में पहुंचे 18 करोड़ श्रद्धालु


प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 इस बार भक्ति और आस्था का विशाल संगम बनता नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यह वार्षिक मेला अब धीरे-धीरे मिनी कुंभ जैसा स्वरूप लेता जा रहा है। मेला प्रशासन के अनुसार, करीब 18 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढऩे की संभावना है।
करीब 44 दिनों तक चलने वाला माघ मेला अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में 15 फरवरी 2026 को पडऩे वाली महाशिवरात्रि के अवसर पर अंतिम प्रमुख स्नान पर्व के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 

No comments