सुप्रीम कोर्ट में अचानक बजा सायरन, बेंच ने सुनवाई रोकी
सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 30 जनवरी को सुबह अचानक सायरन बजने लगा और सभी खड़े हो गए. जो सीढिय़ों पर था, वो वहीं जम गया. दरअसल, महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों की याद में सुप्रीम कोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान सायरन बजने पर सुप्रीम कोर्ट की हर बेंच ने अपनी सुनवाई रोक दी. जज और कोर्ट में मौजूद वकीलों ने खड़े होकर, मौन रहकर शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि दी.

No comments