Breaking News

तेज रफ्तार कार की टक्कर से खम्भा टूटा


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर सेक्टर नम्बर 7 में कबीर वाटिका के निकट गुरूवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का खम्भा टूट गया। गनीमत रही कि कार में सवार युवक करंट की चपेट में नहीं आये। हादसे के बाद इलाके में बिजली सप्लाई गुल हो गई।
ड्यूटी अधिकारी एएसआई करणी सिंह ने बताया कि एलआईसी ऑफिस के पीछे बोलेरो जीप को क्रॉस करते वक्त होंडा सिटी कार सड़क पर लगे खम्भे से टकरा गई। खम्भा टूट गया। कार में दो युवक बताये जाते हैं, जो मौके से फरार हो गये। कार के नम्बरों के आधार पर उन युवकों के बारे में पता करवाया जा रहा है। 

No comments