टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री जारी करने वाला युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के रीको स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना कर युवाओं को फर्जी डिग्रियां व डिप्लोमा बांटने के मामले में सदर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंजाब के मुक्तसर कस्बे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि पिछले दिनों यूनिवर्सिटी की ओर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जी वेबसाइट बना कर युवाओं को फर्जी डिग्री व डिप्लोमा बांटने वाले मामले में तकनीकी जानकारी हासिल करने के बाद पंजाब के मुक्तसर मेें रहने वाले 39 वर्षीय सरबजीत सिंह उर्फ जोनी पुत्र लालाराम मजबीसिख को गिरफ्तार किया गया है।

No comments