Breaking News

बारात में शामिल महिला का पर्स झपटने वाला युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के सदर पुलिस ने गत वर्ष 14 अपे्रल को हनुमानगढ़ मार्ग पर आकाशदीप मैरिज पैलेस के निकट बारात में शामिल वृद्ध महिला का पर्स लूटने की वारदात का खुलासा कर दिया है। जांच अधिकारी एएसआई निहाल बिश्रोई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में सेतिया फार्म गली नम्बर 9 निवासी 25 वर्षीय साहिल तुली पुत्र सतपाल तुली खत्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ लूटपाट छीना झपटी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

No comments