Breaking News

श्यामनगर के राजकीय स्कूल में चोरी


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में चोरी हो गई। अज्ञात चोर स्कूल की रसोई से गैस सिलेेंडर चोरी करके ले गये। सरकारी स्कूल का रिकॉर्ड फाड़ दिया।  स्कूल के बाहर शराब की खाली बोतल, रॉड व टॉर्च मिली। पुलिस ने स्कूल प्रधानाचार्य ममता रानी पत्नी अशुंल सहारण निवासी रिद्धी-सिद्धी आशियाना की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ममता रानी ने रिपोर्ट में बताया कि 19 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि विद्यालय परिसर में चोरी हुई। चोरों ने विद्यालय के रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करते हुए वाउचर फाइल, एमडीएम फाइल, बिल फाइल तथा न्यू एडमिशन फाइल को फाड़ दिया।

No comments