Breaking News

बैंक में गिरवी भूखंड का सौदा करके 15 लाख की धोखाधड़ी


श्रीगंगानगर के गांव 2 एफ फूसेवाला में स्थित एक भूखंड को बैंक में गिरवी रख कर कर्जा उठाने के बावजूद फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका सौदा करके 15 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। जवाहरनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रिद्धि-सिद्धि प्रथम, श्रीगंगानगर निवासी मोहित कुमार पुत्र रामदयाल ने रिपोर्ट दी कि चक 2 एफ फूसेवाला, तहसील करणपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र कालूराम ने पैसों की आवश्यकता बताकर अपना प्लॉट बेचने की बात कही। आरोपी ने वार्ड नंबर 7, चक 2 एफ फूसेवाला स्थित प्लॉट बाजार भाव से कम कीमत पर देने का झांसा दिया और दस्तावेज गुम होने की बात कहकर प्रमाणित प्रतियां बाद में देने का आश्वासन दिया। 

No comments