पुलिस अधीक्षक ने सिपाही से लेकर अधिकारियों की समस्याओं को जाना
श्रीगंगानगर में पुलिस कप्तान डा. अमृता दुहन ने पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस की सम्पर्क सभा ली। एसपी ने इस दौरान जिले भर में नियुक्त सिपाही से लेकर अधिकारियों की समस्याओं को सुना। एसपी ने अपने स्तर की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहाकि पुलिस मुख्यालय स्तर की समस्याओं को निस्तारण करवाने का भी प्रयास किया जायेगा।
सम्पर्क सभा में अनेक सिपाहीयों ने उनके समक्ष आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। थाना स्तर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर मौके पर ही एसएचओ से चर्चा की। सम्पर्क सभा में जिले भर के थाना प्रभारी, एएसपी सीओ, एसआई, एएसआई, हवलदार व कांस्टेबलों ने भाग लिया।
No comments