गुरुद्वारा जा रही वृद्धा से कानों की बालियां लूटने की वारदात का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 8 एनएनए में अपने घर से गुरुद्वारा जा रही बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां लूटने की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने वारदात करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को गांव में 70 वर्षीय जसविन्द्र कौर पैदल ही गांव में गुरुद्वारा जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर ही पल्सर बाइक सवार दो युवक मिले। दोनों युवकों ने वृद्धा से रास्ता पूछने के बहाने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। फिर उसके कानों की बालियां झपट कर फरार हो गये।

No comments