Breaking News

घर के बाहर से दो क्विंटल सरिया चोरी


हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे के वार्ड नम्बर 3 में स्थित एक घर के बाहर रखा दो क्विंटल सरिया चोरी हो गया। पुलिस ने घर के मालिक राजकुमार धाणक की रिपोर्ट पर संगरिया के ही वार्ड नम्बर 9 निवासी झबरू पुत्र बबलू धाणक, अनिल धाणक व सोनू टेलर के खिलाफ सरिया चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच एएसआई श्रवण सिंह को सौंपी गई है। 

No comments