कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर घायल
श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में अनूपगढ़ रोड पर सतराना बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के ख्लिाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 3 एसटीआर निवासी हरविंदर कौर पत्नी रिसपाल सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10.15 बजे वह अपने पुत्र नवजोत सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घड़साना से अनूपगढ़ रोड की ओर जा रही थीं। सतराना बस स्टैंड के पास पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक आधा बीघा तक घिसटते चली गई।

No comments