Breaking News

आज सुबह आरडी 45 पर हो रही थी 1106 क्यूसेक पानी की आवक


पंजाब में फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हुसैनीवाला हैड से छोड़े गए पानी की गुरुवार सुबह आरडी 45 पर 1106 क्यूसेक  की आवक हो रही थी। वहीं बुधवार रात  9 बजे फिरोजपुर फीडर से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी गई है।  
जल संसाधन विभाग के अनुसार हुसैनीवाला से पुरानी बीकानेर कैनाल में 1500 और पंजाब की इस्टर्न कैनाल में 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोंड अप होने के बाद शाम तक पानी की मात्रा और बढ़ जाएगी।  हालांकि विभाग ने किसानों को  आरडी 45 पर 1500 क्यूसेक पानी देने का वादा किया है। 

No comments