Breaking News

आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय को उड़ाने की धमकी


श्रीगंगानगर में श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय को ई-मेल के माध्यम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन ने एहतियातन परिसर खाली कराते हुए सभी छात्राओं को सुरक्षित खुले मैदान में पहुंचाया। दरअसल यह मॉकड्रिल थी ।
महाविद्यालय निदेशक संजय अरोड़ा ने तत्काल आपात स्थिति घोषित कर जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड व सिविल डिफेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। सिविल डिफेंस द्वारा आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल की गई, जिसमें घायल व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

No comments