Breaking News

सीवरेज निर्माण कार्य का लोगों ने किया विरोध, टीम वापिस लौटी


श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नं. 19 स्थित पुरानी आबादी के लीला चौक क्षेत्र में आज सीवरेज लाइन निर्माण कार्य का वार्डवासियों ने विरोध किया। खुदाई के लिए पहुंची जेसीबी मशीन, मजदूरों को वापिस लौटा दिया गया। मोहल्लावासियों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार पर अव्यवस्थित खुदाई कर पूरे शहर को अस्त-व्यस्त करने का आरोप लगाया। वार्डवासियों का कहना है कि सीवरेज कार्य के नाम पर लगातार सड़कों की खुदाई की जा रही है, जिससे आने-जाने के लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। इससे न केवल आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। 

No comments