शिक्षा सचिव ने दिए मेगा पीटीएम संबंधी निर्देश
श्रीगंगानगर में शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने मंगलवार को जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने 23 जनवरी को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया कि मेगा पीटीएम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से संवाद करेंगे।
जिला कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित इस वीसी बैठक में श्रीगंगानगर केे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेशकान्त शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरिन्द्र सिंह ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में अन्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल रहे।
No comments