Breaking News

वन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक, वृक्ष कटान मामलों पर चर्चा



श्रीगंगानगर में डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को वन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार गैर-वन क्षेत्रों तथा राजकीय व सामुदायिक भूमि पर राजकीय व्यय से लगाए गए वृक्षों के कटान की अनुमति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उपवन संरक्षक राकेश दुलार ने समिति के समक्ष वृक्ष कटान से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मामलों में विभागीय नियमों के अनुसार ही कार्यवाही की जानी है। 

No comments