बजट पूर्व तैयारी बैठक: विधायक सोहनलाल नायक ने विभागीय अधिकारियों से मांगे सुझाव
रायसिंहनगर में प्रदेश के आगामी बजट की तैयारियों को लेकर विधायक सोहनलाल नायक ने स्थानीय विभागीय अधिकारियों के साथ बजट पूर्व तैयारी बैठक की। बैठक में चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क, जलदाय, विद्युत सहित विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं व प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विधायक नायक ने अधिकारियों से कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए सभी विभाग अपने-अपने प्रस्ताव शीघ्र भेजें, ताकि बजट में क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों को शामिल कराया जा सके।

No comments