Breaking News

वैज्ञानिकों की सौगात दुनिया का पहला 'थ्री-वे' बाजरा


राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा ने बाजरे की ऐसी किस्म तैयार की है जो मरुधरा के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से दुनिया का पहला 'थ्री-वेÓ  सूखा रोधी संकर बाजरा तैयार किया है। इसका नाम आरएचबी 273 है। यह किस्म कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी बेहतर उत्पादन देने में सक्षम बताई जा रही है। 
वैज्ञानिकों के अनुसार यह आरएचबी 273 ने तीन वर्षों के परीक्षण के दौरान 22 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक अनाज उत्पादन दिया है, जो मौजूदा बाजरा किस्मों की तुलना में 13 से 28 प्रतिशत अधिक है। 

No comments