बकरा दुकान में घुस केले का गुच्छा उठा ले गया, मालिक पर हमला
अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के लीली गांव में दुकान में घुसकर बकरा केले का गुच्छा उठा ले गया। गुस्साए दुकानदार और उसके साथियों ने बकरा मालिक के परिवार पर लाठी-फर्सी से हमला कर दिया।
हमले में बकरा मालिक के परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मालाखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक घायल को गंभीर अवस्था में अलवर रेफर किया गया है।
लीली गांव निवासी बाबूलाल प्रजापत के बकरे-बकरियां पाल रखी हैं। उनके पड़ोस में एक दुकान है। बाबूलाल का एक बकरा दुकान के अंदर से केले के एक गुच्छे उठा ले गया।

No comments