ट्रक में घुसी वीडियो कोच बस, ड्राइवर सहित दो की मौत:13 यात्री घायल
उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र देर रात निजी वीडियो कोच बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-48 पर पीपली-अ गांव के पास रात करीब 2 बजे हुआ। जब गोरखपुर से सूरत जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ट्रक के आगे का केबिन पूरी तरह टूटकर बिखर गया। इसके ड्राइवर सहित 2 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, टक्कर लगते ही ट्रक का ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी की तो पता लगा कि बस में लगेज के अंदर लकड़ी के बॉक्स में अवैध शराब थी। जो यात्रियों की आड़ में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी की तो पता लगा कि बस में लगेज के अंदर लकड़ी के बॉक्स में अवैध शराब थी। जो यात्रियों की आड़ में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी।

No comments