Breaking News

सरकार ने जारी किया आदेश; स्टूडेंट्स के लिए परेशानी

राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर के 1154 सरकारी विद्यालयों को जर्जर घोषित कर दिया. इन स्कूलों को नजदीकी सुरक्षित भवन वाले विद्यालयों में मर्ज करने के आदेश जारी किए हैं. शिक्षा विभाग का तर्क है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है. 
इस व्यवस्था का सीधा असर ग्रामीण बच्चों पर पड़ रहा है. कई गांवों में जर्जर घोषित स्कूल बंद होने के बाद विद्यार्थियों को 5 से 6 किलोमीटर दूर स्थित दूसरे गांव या कस्बे के स्कूल में भेजा जा रहा है. परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को पैदल या निजी साधनों से जाना पड़ रहा है. अभिभावकों का कहना है कि इतनी दूरी तय करना प्राथमिक कक्षा के बच्चों के लिए ना केवल मुश्किल है, बल्कि जोखिम भरा भी है. 

No comments