Breaking News

आज से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, 11 को पीएम पहुंचेंगे

सोमनाथ मंदिर पर हमले की 1000 वीं बरसी के मौके पर 8 से 10 जनवरी तक 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्वÓ मनाया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे 'ऊंकार नाथÓ का जाप होगा। समुद्र तट पर नावें खड़ी की जाएंगी, जिन्हें विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा। शनिवार शाम भव्य ड्रोन शो होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ महादेव के दर्शन करने सोमनाथ पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अपनी सोमनाथ का यात्रा से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आज से शुरू हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि 2026 में, हम 1951 के भव्य समारोह के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे।

No comments