फिरोजपुर-मोगा कोर्ट को धमकी: सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, परिसर छावनी में बदले
फिरोजपुर कोर्ट में गुरुवार को धमकी की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। वकील और जज के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।
बार एसोसिएशन के प्रधान लवजीत पाल सिंह ने कहा कि उन्हें धमकी भरी मेल आई थी। कोर्ट बिल्कुल खाली है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, एसपी मनजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर चेक किया जा रहा है। अभी तक कुछ नहीं मिला है। कोर्ट की दोपहर एक बजे तक छुट्टी कर दी गई है।

No comments