Breaking News

तेज सर्दी के साथ सब्जियों में नरमी

जयपुर में पड़ रही तेज सर्दी के साथ ही सब्जियों के भावों में भी नरमी देखी जा रही है। आज सुबह प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में फूल गोभी, हरी मटर, नींबू, बैंगन, पत्ता गोभी, गाजर, मूली और लॉकी के भाव नरम दिखाई दिए। आज थोक मंडी में टमाटर, भिंडी, बारीक हरी मिर्ची और ग्वार फली के दाम ही ऊपर रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू सस्ता बिका। आलू के अलावा प्याज और लहसुन के दामों में गिरावट देखी गई। 

No comments