डीजे संचालकों ने बुकिंगकर्ता व पैलेस संचालकों को पाबंद करने की मांग रखी
श्रीगंगानगर में रात दस बजे के बाद डीजे, ध्वनि प्रदूषण करने पर सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध, आदेश सख्ती से लागू करने पर डीजे संचालकों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। शहर के डीजे संचालकों ने एसपी को ज्ञापन देकर डीजे की बुकिंग करने वाले लोगों व पैलेस के संचालकों को भी पाबंद करने की मांग की है। डीजे यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि रात के दस बजे डीजे बंद करने पर आयोजनकर्ता के द्वारा आपत्ति की जायेगी। साउंड लगाने का किराया भी मना किया जा सकता है। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी
No comments