Breaking News

अरोड़ा समाज के लोगों ने लगाया धरना


श्रीगंगानगर में श्री सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर ट्रस्ट नजदीक बीरबल चौक के चल रहे विवाद और वर्तमान कार्यकारिणी के विरोध में शनिवार को अरोड़ा बिरादरी के लोगों ने सांकेतिक धरना लगाया। अरोड़वंश मंदिर के समक्ष लगाए गए धरने पर बैठे समाज के नागरिकों ने वर्तमान कार्यकरणी सदस्यों से ट्रस्ट के चुनावेे करवाने एवं ट्रस्ट अध्यक्ष पद छोडऩे की मांग की। धरने पर पूर्व अध्यक्ष कपिल असीजा, दीपक मिड्ढा, साहिल वधवा, अमित नागपाल, दीना नाथ चलाना, दीपक वाट्स, काकू डोडा, शंपी अरोड़ा आदि मौजूद थे।

No comments