सेम समस्या: दुकानदारों की पीड़ा-पेयजल सप्लाई से ज्यादा पानी सेम का आ रहा...
श्रीगंगानगर क्षेत्र में सेम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह विकराल रूप धारण कर सकती है। शहर के हालात ये हैं कि रामलीला मैदान में 4-5 फीट गहराई पर पानी आ गया है और अन्य क्षेत्रों में कहीं 6 तो कहीं 7 फीट पर पानी है। पानी का लेवल इतना ऊंचा होना क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। शहर में अंडर ग्राउंड बनी दुकानों और शोरूम में तो रोज पानी भर रहा है।
इस समस्या से निबटने के लिए एक बार दुकानदारों ने अपने स्तर पर नीचे टैंक बना लिए हंै, जिसमें सेम का पानी एकत्रित हो रहा है। फिर इस पानी को मोटर के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है।

No comments