शहर के विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर की 161वीं बोर्ड बैठक 19 जनवरी को जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष डॉ मंजू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ शहर विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बोर्ड ने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, खेल अधोसंरचना, सीवरेज व्यवस्था, बरसाती जल निकासी तथा शहर सौंदर्यकरण से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही आगामी बैठकों में सभी प्रस्ताव पूर्ण दस्तावेजों एवं तकनीकी जांच के साथ प्रस्तुत किए जाएं।.
No comments