मंत्रालयिक कर्मचारियों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
जिला प्रशासन के नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान को समर्पित राजस्व मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी खेल महोत्सव 2026 के तहत शनिवार को महाराजा गंगा सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
कलक्ट्रेट के ओएस निर्मल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष सीताराम पासवान एवं पूर्व वरिष्ठ लिपिक गोपाल खडग़ावत की देखरेख में आज कबड्डी, मैडमिंटन, दौड़, खो-खो, कैरम आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कलक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के मंत्रालयिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
No comments